
जानिये आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता) प्रचंड गर्मी की मार से बेहाल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत में आज कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूर्वानुमान लगाया है कि इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। विभाग विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। हमने दिल्ली, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत संपूर्ण उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश व अंधड़ की चेतावनी जारी की है।






















