modi
तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी दो मई से तीन देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। इसी क्रम में रविवार देररात पीएम मोदी साल 2022 में अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के साथ यूक्रेन मुद्दे पर भारत के दृष्टिकोण को लेकर चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने दी।






















