
पंजाब से बडी खबर
पंजाब सीएम भगवंत मान को मानसा कोर्ट ने जारी किया समन
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह की मुश्किले बढ सकती है क्योकि आज मानसा कोर्ट ने पंजाब सीएम मान के को 21 जुलाई के लिए समन जारी किया है। जानकारी के लिए बतां दे कि मनसा के पूर्व विधायक नजऱ सिंह मानसिया 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए जिस पर मान ने कहा था कि उन्होंने रुपये लेने के लिए कांग्रेस के साथ सौदा किया था। मानशाहिया ने मानसा की अदालत में मानहानि का केस दायर किया था। आरोप लगाए थे कि भगवंत मान ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए। उनकी बयानबाजी का कोई आधार नहीं था अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था।























