
पंजाब गर्मी से हुआ बेहाल
राज्य के 18 जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता)सूबे मे प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि अभी गर्मी से अगले तीन दिन तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल, एक और दो मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। शुष्क मौसम रहने के कारण राज्य के 18 जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दो और तीन मई को सूबे के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।






















