
आईपीएल में लखनऊ ने पंजाब को हराया
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता)आईपीएल 2022 के 42वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हरा दिया है। पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए कप्तान मंयक अग्रवाल ने ताबड़तोड़ 25 रन बनाए। धवन 5 रन बनाकर आउट हुए। राजपक्षे 9 और लिविंगस्टान 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे





















