
चंडीगढ पीजीआई के लिए गौरव का पल
नर्स मंजू मंजू धांडापानी को एस्टर गार्जियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड के लिए किया गया चयनित
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता), चंडीगढ पीजीआई के लिए बडे ही गौरव का पल है कि चंडीगढ़ की नेशनल इंस्टीटूट ऑफ नेशनल एडुकेशन (नाईन) की फैकेल्टी नर्स और सोसाइटी ऑफ द इंडियन न्यूरोसाइंसेस नर्सिस की सचिव मंजू धांडापानी का एस्टर गार्जियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड के लिए चयनित हुआ है। इस अवार्ड के लिए विश्व के 184 देशों में 24 हजार नर्सों ने एंट्री भेजी थी, जिनमें मंजू धांडापानी ने टॉप 10 में जगह बनाई है।





















