
प्रेस क्लब में 30 अप्रैल को वैक्सीनेशन ड्राइव
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) सेक्टर 27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। 30 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यह कैंप लगाया जाएगा। इसमें 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए लाया जा सकता है। यह सभी लोगों के बच्चों के लिए होगा। इस दौरान वयस्क भी फ्री वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं।





















