
पटियाला में जुलूस निकालने पर बवाल
शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक सिख संगठन आमने सामने, दोनो पक्षो मे हुई जमकर पत्थरबाजी
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब स्थित पटियाला में जलूस निकालने को लेकर दो अलग-अलग धर्मों से जुड़े संगठनों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। मिली सूचना के अनुसार पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च पर कुछ सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने हो गए हैं। हिंदू संगठन यह मार्च निकालने की तैयारी में थे। वहीं, कुछ सिख संगठन इनका विरोध करने लगे। इस वजह से माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया।






















