
आने वाले दिनों में कांग्रेस और कमजोर हो जाएगी-अशोक तंवर
INC बनी एक ही जात की पार्टी, अब ब्लैकमेलरों से चलेगी
हरियाणा कांग्रेस में नए प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर आप नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष किया। पार्टी की राज्य इकाई के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर हरियाणा में कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग के बीच नाराजगी को देखते हुए, आम आदमी पार्टी के अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस और कमजोर हो जाएगी. अशोक तंवर ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति राज्य में ‘एक व्यक्ति, एक परिवार. पार्टी बनने का स्पष्ट संकेत है.





















