
चंडीगढ पीजीआई का अगला डायरेक्टर कौन होगा ?
5 सीनियर डॉक्टरों के नाम पर लगी मुहर,एक नाम होगा शॉर्टलिस्ट
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) पीजीआइ चंडीगढ़ निदेशक पद के लिए नए डायरेक्टर का नाम अब तक गृह मंत्रालय की ओर से फाइनल नहीं किया गया है। जबकि नए निदेशक पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इंटरव्यू प्रक्रिया में पीजीआइ चंडीगढ़ के 5 सीनियर डॉक्टरों के नाम पर मुहर लगाई गई थी, जिनमें से एक नाम शॉर्टलिस्ट किया जाना है।
पीएमओ अगले हफ्ते तक पीजीआइ निदेशक पद के लिए नाम फाइनल कर देगा। सूत्रों की मानें तो कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर सुरजीत सिंह को भी रेगुलर पोस्टिंग दी जा सकती है। बता दें इससे पहले प्रोफेसर जगतराम पीजीआइ की कमान संभाल रहे थे। हालांकि निदेशक पद पर रिटायरमेंट से पहले इंस्टिट्यूशनल बॉडी को नए निदेशक पद के लिए नाम फाइनल करना होता है, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से इस प्रक्रिया में दूरी हुई।





















