
दिल्ली ने कोलकाता को हराया
कोलकाता की लगातार पांचवीं हार
मुंबई, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता)वानखेड़े स्टेडियम की हाई स्कोरिंग पिच पर गेंद बल्ले पर थोड़ा रूककर आती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने गुरुवार रात अपनी पुरानी टीम को ऐसे झटके दिए कि केकेआर अंत तक इससे उबर नहीं पाई। कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाए और केकेआर दिल्ली के सामने सिर्फ 147 रन का लक्ष्य दे पाया, हालांकि इस टारगेट को पाने में दिल्ली के भी पसीने छूट गए, लेकिन जैसे-तैसे 19वें ओवर में उसे चार विकेट से जीत मिल ही गई।





















