
कोरोना की चौथी लहर को रोकने के लिए चंडीगढ प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन जोरो पर
अब सुखना लेक सहित इन जगहो पर लगे है मुफ्त वैक्सीनेशन सेंटर
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) कोरोना की चौथी लहर को रोकने के लिए चंडीगढ प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन का कार्याेक जोरो पर है। प्रशासन अब की बार किसी भी प्रकार की डिल बरतने के मूड मे नही है। प्रशासन द्वारा सुखना लेक के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर को बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए शाम 4 से 8 बजे तक इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं 15 से 18 वर्ष के बच्चे कोवैक्सिन पीजीआई, जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16, मनीमाजरा, सेक्टर 22 और सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल, सुखना लेक का वैक्सीनेशन सेंटर में लगवा सकते हैं। इनके अलावा वयस्क कोरोना की पहली और दूसरी मुफ्त वैक्सीन जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16, मनीमाजरा, सेक्टर 22 और सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल में लगवा सकते हैं। यहां 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग मुफ्त में बूस्टर डोज (तीसरी डोज) लगवा सकते हैं। 60 वर्ष से कम उम्र के वयस्कों के लिए शहर के 8 निजी चिकित्सीय संस्थानों में बूस्टर डोज पेड है।





















