
इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान अब इस स्टार ऑलराउंडर के हाथ मे
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के 81वें कप्तान होंगे।
बता दें अब तक 79 टेस्ट खेल चुके स्टोक्स फरवरी 2017 से टेस्ट टीम के उपकप्तान थे और जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद से उनका नया कप्तान बनना लगभग तय माना जा रहा था।





















