
पंजाब कांग्रेस से एक और इस्तीफा:
वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह बाली ने पार्टी को कहा अलविदा
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस से नेताओं का इस्तीफा देना थम नहीं रहा है| अब पंजाब के वरिष्ठ नेताओं में गिनती रखने वाले कांग्रेस नेता गुरविंदर सिंह बाली ने पार्टी को अलविदा कह दिया है| गुरविंदर सिंह बाली ने आज गुरुवार को पंजाब कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया|
बतादें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब गुरविंदर सिंह बाली ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी हो| वो इससे पहले भी 2019 में कांग्रेस छोड़ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो चुके हैं| हालांकि, गुरविंदर सिंह बाली ने बाद में घर वापसी कर ली थी|





















