
पंजाब यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग फेस्ट का हुआ आगाज
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग फेस्ट का आज आगाज हुआ। तीन दिन तक चलने वाले फेस्ट मे आज पहले दिन सुबह 5 बजे 3.5 और 11 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के आयोजन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में इस दौड़ में हिस्सा लिया। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्ट का आयोजन पीयू के कैमिकल इंजीनियर विभाग द्वारा किया जा रहा है।























