
चंडीगढ मे अब पानी वेस्ट किया तो खैर नही
18 टीमें कर रही चेकिंग
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे अब अगर पानी बर्बाद किया तो खैर नही क्योंकि नगर निगम की टीमें इस समय शहर के हर सेक्टर में चेकिंग कर ऐसे लोगों पर निगाह रख रही है। पिछले 12 दिन में नगर निगम 800 से ज्यादा लोगों को पानी बर्बाद करते हुए पकड़ा है, जिनमें से 755 को नोटिस दिया गया है, जबकि 51 लोगों के पांच पांच हजार रुपये के चालान काटे गए हैं। तीन बार पकड़े जाने पर पानी का कनेक्शन काटा जाएगा।






















