
हरियाणा के सोनीपत मे शव मिलने से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले मे एक शख्स का शव बरामद होने से हडकंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शख्स का शव खुबडू गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बहता हुआ मिला जिसके बाद आसपास सनसनी पैदा हो गई
बरहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच-पड़ताल कर रही है पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गन्नौर वार्ड नंबर 10 वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। मृत शख्स के परिवार में मातम छाया हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है





















