
चंडीगढ़ मे ज्यादा से ज्यादा बच्चे कोरोना वैक्सीनेशन करवाएं: डॉ. सुमन सिंह
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ की डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस (डीएसएच) डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे कोरोना वैक्सीनेशन करवाएं। इससे सुरक्षा मिलती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील करता है कि बच्चों की वैक्सीनेशन करवाएं। जैसे कई तरह की वैक्सीन बच्चों को बीमारी से बचाती हैं, उसी तरह कोरोना वैक्सीन है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई, उन्हें खतरा कम था। हॉस्पिटलाइजेशन की नौबत भी कम आई।





















