आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र के बाद पंजाब मे मचा हडकंप
सीएम भगवंत मान समेत पांच से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को उड़ाने दी धमकी
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र से पंजाब मे हडकंप मच गया है। जिसके बाद पूरे पंजाब और रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पत्र के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिंदुओं की आस्था के केंद्रों श्रीदेवी तालाब मंदिर, फगवाड़ा के श्री हनुमान गढ़ी और पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। साथ ही लिखा है कि सूबे में पांच से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को उड़ाएंगे।






















