
PM मोदी ने राज्यों को ‘टेस्ट, ट्रैक और इलाज’ के कार्यान्वयन पर दिया जोर
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्व वार्ता)देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीसरी लहर के दौरान भारत में प्रतिदिन लगभग तीन लाख मामले देखे गए और सभी राज्यों ने स्थिति को संभाला और सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए अनुमति भी दी। उन्होंने सभी कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा की। कुछ राज्यों में कोरोना केस बढ़ने पर चिंता जताई और कहा चुनौती टली नहीं है। इसकी गंभीर हालत हो सकती है, लेकिन हमने हालात को नियंत्रण में रखा है।






















