
हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष
चार नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष भी किया नियुक्त
ंकुमारी शैलजा की छुट्टी
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्व वार्ता) पार्टी में मची खींचतान के बीच हरियाणा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। हाईकमान ने पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा में पार्टी की कमान सौंपी है। वहीं चार नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। उदयभान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के हैं। हुड्डा गुट लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष अपने खेमे के नेता को बनाने की मांग कर रहा था। आखिरकार आज उनकी यह मांग पूरी हुई। पिछले सप्ताह ही कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने सैलजा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























