
आईपीएल में राजस्थान ने बेंगलुरु को हराया
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्व वार्ता) पुणे के एमसीए स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल-2022 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से हरा दिया. आईपीएल के मौजूदा सीजन के इस 39वें मैच में बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीता और राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग (56*) के नाबाद अर्धशतक की मदद से 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए जिसके बाद बैंगलोर टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गए.





















