
शाकाहारी को फ्लाइट में परोस दिया नॉनवेज खाना
चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया इतने हजार रुपए हर्जाना
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट ने आज शुद्ध शाकाहारी को फ्लाइट में नॉनवेज खाना परोसने के मामले मे कंज्यूमर कोर्ट में एयरलांइस और टिकट बुकिंग फर्म पर केस दायर कर किया। चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपए हर्जाना और 7 हजार रुपए अदालती खर्च भरा जाए। कोर्ट ने कहा कि एयरलांइस द्वारा शिकायतकर्ता को नॉनवेज खाना परोसना घोर लापरवाही और सेवा में कोताही ही नहीं, बल्कि एक शुद्ध शाकाहारी हिंदू की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास भी है।






















