
बिंग ब्रेकिंग न्यूज
सुनील जाखड़ के खिलाफ कांग्रेस अनुशासन समिति की बड़ी कार्रवाई
जाखड़ को निलंबित करने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सिफारिश
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के कांग्रेस अनुशासन समिति के कारण बताओ नोटिस का जवाब न देना महंगा पड़ सकता है। आज हुई अनुशासन समिति की बैठक में समिति ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से जाखड़ को दो साल के लिए निलंबन करने की मांग की है. हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष को लेना है। इसलिए माना जा रहा है कि फैसले मे बदलाव किया जा सकता है।






















