
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सहायक प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के फगवाड़ा जालंधर हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की एक महिला सहायक प्रोफेसर भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरी फंस गई है। जिसको लेकर कि उक्त महिला अध्यापिका काफी ट्रोल हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने सहायक प्रोफेसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।






















