
कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की अहम बैठक आज
कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर जाखड़ के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के विवादित बयान को लेकर पंजाब कांग्रेस की केंद्रीय अनुशासन समिति की आज एक बार फिर बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होगी. इस बैठक में समिति द्वारा 11 अप्रैल को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर जाखड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.





















