
यूटी पुलिस ने फर्जी सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल को किया काबू
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के डिस्टिक क्राइम सेल ने फर्जी सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान हरियाणा के जिला अंबाला के रहने वाले 24 वर्षीय तेजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जबकि आरोपी महिला की पहचान 25 वर्षीय डेराबस्सी की रहने वाली एक महिला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते डिस्टिक क्राइम सेल के एएसआई राहुल भारद्वाज अपनी टीम के साथ थाना 49 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सीक्रेट इंफॉर्मेशन मिली थी। एक चंडीगढ़ नंबर की टोयोटा कोरोला गाड़ी में दो संदिग्ध पुलिस की वर्दी में है। पुलिस ने मामले में तुरंत सेक्टर 49 गुरुद्वारा के पास नाका लगाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगी।






















