

187.26 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका
24 घंटों में 2,451 नए मामले सामने आए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है
जैतो,23 अप्रैल (रघुनंदन पराशर ) केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 187.26 करोड़ (1,87,26,26,515) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,29,29,662 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। देश में 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.57 करोड़ (2,57,74,412) से अधिक बच्चों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 2,71,983 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।
भारत में सक्रिय मामले आज 14,241 हैं।पिछले 24 घंटों में 1,589 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,16,068 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,451 नए मामले सामने आएं।पिछले 24 घंटों में कुल 4,48,939 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.38 करोड़ से अधिक (83,38,25,991) जांच की गई हैं।





















