
दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन
- पेरेंट्स टीचर मीटिंग बंद करने की सलाह
- बच्चों को लंच और किताबें शेयर ना करने की सलाह
- कोविड लक्षणों की लगातार जांच
- लक्षण दिखते ही अधिकारियों को जानकारी दें
- क्वारंटीन रूम तैयार रखें
2- रोजाना कोरोना के लक्षणों की हो जांच
स्कूल की जिम्मेदारी है कि वह इन लक्षणों की जांच बच्चों और शिक्षकों में जरूर करें-
बुखार होना या ठंड लगना
खांसी
सांस लेने में तकलीफ
चक्कर आना
मसल या शरीर में दर्द होना
सिरदर्द
स्वाद या महक का न आना
गले में खराश
नाक बहना या जाम होना
जी मिचलाना या उल्टी आना
डायरिया
शारीरिक दूरी का रखना होगा ध्यान
बच्चों को स्कूल में शारीरिक दूरी बनाने के लिए प्रेरित करना होगा, उन्हें कहीं भी ज्यादा संख्या में इकट्ठा नहीं होने देना है।
कैंपस की गेस्ट पॉलिसी
रोजाना होने वाले गेस्ट विजिट को रोका जाए। हालांकि इमरजेंसी के टाइम में अभिभावकों को कोविड के अनुसार ही उचित व्यवहार करना होगा।
जागरूकता फैलानी होगी
स्कूल की सभी प्रमुख जगहों पर कोविड से बचाव को लेकर पोस्टर आदि लगाने होंगे।






















