
रेत माफिया पर आम आदमी पार्टी का सरकार का जोरदार एक्शन
माइनिंग अफसर सस्पेंड
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार लगातार बडे फैसले ले रही है, सूबे मे रेत माफिया का सबसे बडा मुद्दा है जिस पर मान सरकार का जोरदार डंडा चल गया है। पंजाब सरकार ने रोपड़-मोहाली के माइनिंग अफसर को तुंरत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर चीफ इंजीनियर (माइनिंग) के साथ अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ अब विस्तृत चार्जशीट तैयार की जाएगी।























