
रोमांचक मैच में धोनी ने चेन्नई को जीत दिलाई
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता)मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 33वां मुकाबला डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार सातवीं हार मिली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 156 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। चेन्नई ने तीन विकेट से ये मैच अपने नाम किया






















