
पंजाब सरकार की रोपड क्रशरो पर बडी कार्रवाई
खेड़ा कलमोट में सभी क्रशरों को सील करने के दिये आदेश
चंडीगढ़, 21 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार ने आज रोपड़ जिले के खेड़ा कलमोट में सभी क्रशरों को सील करने का आदेश दिया है. यह फैसला खनन मंत्री हरजोत बैंस की बैठक में यह निर्णय लिया गया. सरकार की फीस जमा नहीं करने पर क्रशर्स को सील कर दिया गया है. हरजोत बैंस ने कहा कि वह विभाग में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि रेत और बजरी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाए.






















