कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र निर्देश
डिप्टी कमिशनर ने जारी की ‘ एडवायजरी ’
लोगों को भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने के आदेश
कपूरथला, 21 अप्रैल : पंजाब सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के चलते नए निर्देश जारी किए है । जिसके अनुसार डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने कपूरथला जिले के लोगों के लिए ‘एडवाइजरी ’ जारी की है।
डिप्टी कमिशनर ने लोगों को कहा है कि वह कोविड के बढ रहे मामलों के चलते भीड़ वाले स्थानों पर मास्क ज़रूर पहन कर रखे। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर बस, रेल गाड़ी, हवाई जहाज, टैक्सी, सिनेमा हाल, शापिंग माल, स्टोर, क्लास रूम, दफ्तरों और भीड़ में मास्क ज़रूर पहन कर रखा जाए ।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि सिविल सर्जन कपूरथला और चार सब डवीजनों के एस.डी.एमज़ इन आदेशों की पालना यकीनी बनाएगे। डिप्टी कमिशनर ने यह भी कहा कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाई या दूसरी डोज़ पैंडिग है, वह तुरंत अपनी वैक्सीनेशन करवाए।























