बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी
पढ़ें मास्क पहनने को लेकर क्या जारी हुए आदेश
चंडीगढ़, 21 अप्रैल (विश्ववार्ता) : कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी निवासियों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फेस मास्क पहनने की सलाह दी है। हालांकि सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया है। हालांकि, नोटिस के मुताबिक पंजाब सरकार को सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ट्रेन, हवाई जहाज, टैक्सी आदि बंद वातावरण में मास्क पहनना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंट स्टोर क्लासरूम, ऑफिस रूम, इनडोर सभाओं में भी मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।























