
दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से हराया
मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल मुकाबले में नौ विकेट से पीटकर सत्र में अपनी तीसरी जीत दर्ज की दिल्ली ने पंजाब को इस सत्र में 20 ओवर में उसके सबसे कम 115 रन के स्कोर पर रोक दिया और 10.3 ओवर में एक विकेट पर 119 का स्कोर बनाकर 57 गेंद शेष रहते नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल कर ली। दिल्ली का नेट रन रेट प्लस 0.942 पहुंच गया है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।





















