
पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से आज मुलाकात करेंगे नवजोत सिद्धू
चंडीगढ़, 21 अप्रैल (विश्ववार्ता). पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू गुरुवार 21 अप्रैल को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात करेंगे। वह तीन व्यक्तियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मिलेंगे और पंजाब में कानून व्यवस्था और पंजाब में गहराते बिजली संकट के मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाएंगे।





















