
पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर 2022 का 2.50 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता रौशन सिंह ने
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता).पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर 2022 का 2.50 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीतने वाले रौशन सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गाँव मेहराज जि़ला बठिंडा ने आज चण्डीगढ़ में लॉटरी विभाग के कार्यालय में अपने दस्तावेज़ जमर करवा दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने खुशी का प्रगटावा करते हुये कहा कि वह इस पैसे से अपने व्यापार में विस्तार करेंगे।





















