
आज प्रचंड गर्मी से बेहाल हुआ पंजाब व समूचा उत्तर भारत
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता).आज पंजाब व हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी से बेहाल हो उठा है। सूर्य देवता ने ऐसे तीखे तेवर दिखाये कि लोग घरो मे दुबक गये है। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सिरसा में 42.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 41 और हिमाचल की राजधानी शिमला में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। लोग अभी से ही दिन के समय घरों में कैद हो गए हैं। पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती है।






















