
इस वक्त की बडी खबर पंजाब से
दर्दनाक हादसा:सूबे मे एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता). इस वक्त की बडी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है जहां दर्दनाक हादसे मे एक झोपड़ी में भीषण आग में एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए। मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे और हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा डंप यार्ड के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। झोपड़ी में आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।























