
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता). हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव होने के कारण सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए कई विभागों ने संयुक्त कार्यक्रम तय किया है। आज से चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा है।





















