
चंडीगढ पीजीआई मे हुआ शॉट सर्किट से बडा ब्लास्ट
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता). चंडीगढ पीजीआई मे उस समय अफरा तफरी मच गई जब 66 केवी ग्रिड सबस्टेशन के कंट्रोल पैनल में शॉट सर्किट के बाद बडा ब्लास्ट हो गया। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। इस 66 केवी सब स्टेशन से पीजीआई समेत, सारंगपुर और कुछ सेक्टरों में बिजली जाती है।





















