
पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार अलर्ट मोड में
मोहाली डीसी आफिस में कैबिनेट मंत्री ने मारा छापा
मचा हडकंप
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता)पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार को बने एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है इस बीच सरकार लगातार बडे फैसले ले रही है और सरकार के मंत्री भी लगातार विभिन्न विभागो मे छापेमारी कर सिस्टम को सुधारने मे लगे है। अब खबर आ रही है कि मोहाली मे आज कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मोहाली डीसी कार्यालय में अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री जिम्पा ने एसडीएम दफ्तर, एसडीएम कोर्ट, तहसील दफ्तर, तहसील कोर्ट, फर्द केंद्र व सुविधा केंद्र की चेकिंग की। सुविधा केंद्र पर चेकिंग के दौरान मंत्री जिम्पा ने लोगों से कामकाज की जानकारी भी ली























