
चंडीगढ़ फायर विभाग द्वारा अग्निशमन यंत्रों के बारे किया गया जागरूक
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता) अगर किसी डिपार्टमेट मे किसी कारण वश आग लग जाये तो सबसे पहले क्या किया जाना चाहिए। इसके लिए चंडीगढ़ नगर निगम का फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट शहर मे हर दफ्तर मे लोगो को जागरूक कर रहा है। इसी लडी मे आज विभाग कर्मी सेक्टर 17 स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में पहुंचे। यहां लगभग 1 घंटा टीम ने रिजर्व बैंक के कर्मियों और अफसरों को अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी। वहीं बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार बचना है और अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल करना है।





















