
चंडीगढ के बाद अब हरियाणा के 4 जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य
आदेश जारी
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश मे धीरे धीरे फिर कोरोना दस्तक दे चुका है। चंडीगढ मे कोरोना मामलो को देखते हुए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है वही पडोसी राज्य हरियाणा के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य किया है। चारों जिले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ लगते हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि 4 अप्रैल को ही हरियाणा सरकार ने मास्क पहनने की अनिवार्यता हटाई थी। अब इसे दोबारा लागू कर दिया है। इससे पहले मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान था।






















