
चंडीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का आदेश जारी
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए गए हैं। जारी किए गए नए आदेशों के अनुसार शॉपिंग मॉल, बाजार, सिनेमा हॉल, स्कूलों और कार्यालयों में बिना मास्क के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.





















