
सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लाल किले से देश को संबोधित
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस मौके पर 400 रागी (सिख संगीतकार) ‘‘शबद कीर्तन’’ का गायन करेंगे।






















