
देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आ रहे है चंडीगढ
अब की बार खास है उपराष्ट्रपति का दौरा
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 5 मई को चंडीगढ़ आएंगे। उपराष्ट्रपति चंडीगढ़ पहले भी कई बार आ चुके हैं, लेकिन, यह पहली बार होगा जब वह नई दिल्ली से ट्रेन से चंडीगढ़ आएंगे। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नायडू को कौन कौन रिसीव करेगा इसकी तैयारी की जा रही है। देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू पंजाब यूनिवर्सिटी के 69वें दीक्षांत समारोह में विशेष मेहमान बनकर आ रहे हैं।























