
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने ही नेताओ को किया सस्पेंड
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा मलोट की विधायक डॉ. बलजीत कौर के निवास के आगे धरना लगाने वाले तीन आप नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
धरने पर बैठे टकसाली आप नेता साहिल मोंगा और ब्लॉक प्रधान राजीव उप्पल ने कहा कि लोगों ने सिस्टम में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया, लेकिन सिस्टम वैसे ही चल रहा है। नशा भी वैसे ही सरेआम बिक रहा है और दूसरी पार्टियों से आए लोग अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। पार्टी से निष्कासित करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह ऐसे ओहदे को ठोकर मारते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी निष्कासित पत्र को नहीं मानते क्योंकि यह पंजाब के लेटर पैड पर जारी किया और उस पर जिला प्रधान के हस्ताक्षर हैं, जबकि किसी प्रदेश अधिकारी के हस्ताक्षर होने चाहिए थे





















