
इस वक्त की बडी खबर
दिल्ली जहांगीरपुरी में आज फिर हुआ बवाल
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता)हनुमान जन्मोत्सव पर शाम को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद आज दोपहर कुछ लोगों ने फिर पथराव कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। इस दौरान एक अधिकारी घायल भी हुआ है। दरअसल, हिंसा में शामिल महिला आरोपितों को हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीम जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। वहीं, अब यहां पर धीरे-धीरे शांति कायम हो रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने एहतियात बरतते हुए पुलिस बल की तैनाती फिलहाल जारी रखने का निर्णय लिया है।























