
आज चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा हेल्थ मेला
पंजाब राज्यपाल पुरोहित करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) चंडीगढ के मनीमाजरा के गोबिंदपुरा मे आज हेल्थ मेला लगाया जा रहा है, जिसका उदघाटन पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक बीएल पुरोहित मेले का शुभारंभ करेंगे। चंडीगढ में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत आज से हेल्थ मेले की शुरुआत कर रहा है।





















